रांची। विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुदान मांग पर चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का दर्द भी छलका। सरकार के उत्तर के वक्त डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि हेमंत सोरेन राम और वे उनके हनुमान हैं। भाजपा के लोगों ने राम को हनुमान से जुदा करने का प्रयास किया। उनपर घिनौने आरोप लगे। उनपर सरकार गिराने के आरोप लगे। डॉ. इरफान ने कहा कि वे सदन में हैं तो सिर्फ कल्पना भाभी की बदौलत। वे नहीं होती तो वे सदन में नहीं होते। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, वेणु गोपाल के अलावा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी उनपर विश्वास जताया और वे इस विश्वास को कायम रखेंगे।

सरकार के उत्तर के वक्त सामने बैठे विधायक सरयू राय पर भी डॉ. इरफान अंसारी ने चुटकी ली और कहा कि सरयू बाबू नहीं होते तो हेमंत सोरेन सदन में नहीं होते। हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने में सरयू राय की भी महत्वपूर्ण भूमिका है, जिन्होंने रघुवर दास का रास्ता रोका। इसपर सरयू राय भी सदन में मुस्कुराने लगे।

जयराम महतो बोले- मंत्री भी सरकारी अस्पतालों में कराएं इलाज
डुमरी के विधायक जयराम महतो ने स्वास्थ्य विभाग के अनुदान मांग पर चर्चा के दौरान कहा कि इस विभाग के बजट की सार्थकता तब होगी जब माननीय भी रिम्स में इलाज कराएंगे। राज्य में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और सांसद महुआ माजी के आर्किड अस्पताल में इलाज कराने का मामला भी विपक्ष के विधायकों ने सदन में उठाया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version