
रांची। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बुधवार को देर शाम मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया है। दिनभर हुई पूछताछ के बाद मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने अरेस्ट कर लिया। इससे पहले मंगलवार को भी ईडी ने मंत्री से करीब 10 घंट पूतछाछ की थी। ईडी ने बुधवार को करीब सात घंटे की पूछताछ के बाद आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया।
झारखंड में टेंडर कमीशन घोटाले मामले में आलमगीर आलम ईडी के रडार पर थे। ईडी की ओर से इस मामले में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और जहांगीर अंसारी के ठिकानों समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर करीब 35 करोड़ रुपये कैश बरामदगी से जुड़े मामले में उन्हें समन किया गया था। ईडी के अधिकारियों ने मंगलवार को करीब दस घंटे तक उनसे पूछताछ की। वहीं आज भी आलमगीर आलम ईडी दफ्तर पहुंचे थे, जहां घंटों पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
