
भुरकुंडा (रामगढ़)। भुरकुंडा स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में बुधवार को मिनाक्षी नेत्रलाय दिव्यम आई हॉस्पिटल हरमू रांची के सौजन्य से नि:शुल्क नेत्र दंत जांच शिविर लगा। शिविर में करीब 200 लोगो ने अपने आंख और दांतों की जांच कराई। जिसमें पाये गये मरीजों के बीच नि:शुल्क दवा और चश्मा का वितरण किया गया।
मिनाक्षी नेत्रालय दिव्यम आई हस्पिटल के डॉ. अभिषेक सिंह, नेत्र जांच टीम की सिनियर अप्टम फैयाज नुर ने नेत्र जांच के दौरान बताया कि आंखो को सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर जांच कराते रहना चाहिए। मोबाईल का उपयोग अंधेरे में ना करें, और बच्चों के आंखों की देखभाल मौसम के अनुसार करते रहें। वहीं मिनाक्षी सिंह की दंत जांच टीम के दंत चिकित्सक डॉ. सोनल ने बताया की उम्र के साथ दांतो की देखभाल और ईलाज जरूरी है। दांतो को सुरक्षित रखने के लिए 24 घंटे में दो बार ब्रश करें और तम्बाकू का सेवन न करें।
