मेसरा (रांची) । एक बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाली खबर सामने आ रही है। बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के मेसरा गांव स्थित प्रसिद्ध माँ रक्षा काली मंदिर के अध्यक्ष,राज परिवार के मजबूत स्तंभ एवं क्षेत्र के प्रतिष्ठित वरिष्ठ समाजसेवी भगवान शेखर जी अब हमारे बीच नहीं रहे। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे,जिसके बाद आज उन्होंने जमशेदपुर अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे मेसरा और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।

भगवान शेखर का जाना केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं,बल्कि पूरे मेसरा के सर्व समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। माँ रक्षा काली मंदिर के अध्यक्ष के रूप में धार्मिक कार्यों में उनका योगदान और एक समाजसेवी के रूप में आम जनता की सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। वे क्षेत्र के एक ऐसे व्यक्ति थे,जिनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती। शोक की इस घड़ी में पूरा क्षेत्र शोकाकुल है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में उच्च स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस पहाड़ जैसे असह्य दुख को सहन करने की शक्ति व संबल दें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version