पेरिस। भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गई है। ईशा सिंह 581-17 स्कोर के साथ 18वें स्थान पर रहीं। पुरुषों की स्कीट क्वालिफिकेशन में अनंत जीत सिंह नरूका स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने के लिए अगले राउड में कल मुकाबला करेंगे।
भाकर ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल फाइनल में जगह बना ली है। भारक ने क्वालिफिकेशन राउंड में 590-24७ स्कोर करके दूसरे स्थान हासिल किया। फाइनल मुकाबला शनिवार को चेटोउरौक्स में होगा। प्रिसिजन स्टेज में भाकर ने 294 का स्कोर किया जबकि रैपिड में 296 का स्कोर रहा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version