रांची। लायंस क्लब ऑफ फ्रेटर्निटी द्वारा आज बापू वाटिका, मोराबादी में एक भावभीनी शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें लायंस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीमा वाजपेयी के पति संतोष कुमार वाजपेयी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की गई। सभा में उपस्थित सभी लोगों की आँखें नम थीं, और माहौल शोकमय था।

https://newsmaati.com/wp-content/uploads/2025/03/1000005465.mp4

लायंस क्लब की प्रथम डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शुभ्रा मजुमदार ने अपनी संवेदनाएँ प्रकट करते हुए कहा—
“संतोष जी का जाना ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे मैंने अपना कोई बहुत अपना खो दिया हो। उनका स्नेह, उनकी सरलता और सेवा-भाव हम सबके दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे।”

लायंस क्लब के पास्ट गवर्नर सिद्धार्थ मजुमदार एवं माधव लखोटिया ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने भारी मन से कहा—
“कुछ दिन पहले ही संतोष जी से मुलाकात हुई थी। उनकी आँखों में संतोष था कि उन्होंने अपनी ज़िम्मेदारियाँ पूरी कर ली हैं। बस एक ही बात कह रहे थे— ‘अब छोटे बेटे की शादी हो जाए, फिर मन को शांति मिलेगी।’ लेकिन नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था… शादी के बाद ही उन्होंने अंतिम सांस ले ली।”

उनकी इस स्मृति को साझा करते ही सभा में एक सन्नाटा छा गया। उपस्थित सभी लोग भावुक हो उठे।

समाज के कई गणमान्यजन हुए शामिल

इस शोकसभा में माधव लखोटिया, सुषमा त्रिवेदी, एच. बी. सिंह, रवि प्रकाश, रवींद्र मेहता, वी. के. गांधी, रोहित पोद्दार, काशी कनोडिया, दीपक चौधरी, आशीष नेमानी, दिवाकर राजगढ़िया, किशोर मंत्री, सुबोध कुमार वर्मा, अरुण सिंह वरुण, बिनोद कुमार उपाध्याय, राजेश कसेरा, आरती कुमारी, सुबोध चौधरी, अमित साहू, अनीता साहू, रेनू त्रिपाठी, सियाराम प्रसाद जैसवाल, सुजीत कुमार, धर्मेंद्र सिन्हा, राकेश चौधरी, संजीव चौधरी, रणधीर चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, बिनोद बरनवाल एवं एस. के. भगत सहित अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

शोकसभा में उपस्थित सभी लोगों ने स्व. संतोष कुमार वाजपेयी जी के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

“आपका स्नेहिल व्यक्तित्व और मधुर स्मृतियाँ हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी।”

लायंस क्लब परिवार इस दुख की घड़ी में वाजपेयी परिवार के साथ खड़ा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version