रांची : लायंस  क्लब का एक दल रविवार को किडनी की बीमारी से परेशान आशीष से मिला। आशीष की दोनों किडनी खराब हो गई है।

इसके इलाज में आशीष का पूरा परिवार कर्जदार हो गया है। डॉक्टर का कहना है कि अगले महीने हर हाल में उसकी किडनी का ट्रांसप्लांट करना होगा।

जब मुसीबत का दौर आता है अपने दूर हो जाते हैं लेकिन वहीं पर लायंस क्लब के सदस्य खड़े हो जाते है। वहां पर जाकर लायंस क्लब ने लगभग एक लाख रुपये की मदद की।

संस्था के सुबोध चौधरी  ने कहा कि लायंस क्लब यथासंभव मदद करेगा।

सुजीत कुमार ने कहा कि संस्था कुछ मदद कर सके तो अगले महीने आसानी से आशीष की किडनी का ट्रांसप्लांट हो जायेगा।

आशीष की मां अपना किडनी अपने बच्चे को दे रही। आशीष के परिवार ने शहर की अन्य समाजसेवी संस्थाओं से यथासंभव मदद की गुहार लगायी है।

इस कार्यक्रम में लायंस क्लब के प्रेम शंकर मिश्रा, सुजीत कुमार, सुबोध चौधरी, राजेश त्रिपाठी, अमित साहू, राकेश चौधरी, राजेश केडिया और राजेश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

 

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version