
नयी दिल्ली : दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने पुलिस महानिदेशक (कारागार) को 24 घंटे के भीतर आम आदमी पार्टी (आप) के उस दावे पर रिपोर्ट देने को कहा है, जिसके मुताबिक मुख्यमंत्री केजरीवाल को तिहाड़ जेल में इंसुलिन नहीं दी जा रही।
उपराज्यपाल का यह आदेश दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी के इस दावे के बाद आया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में घर का बना खाना और इंसुलिन न देकर जान से मारने की साजिश रची गई है।
हालांकि, जेल अधिकारियों ने आतिशी के दावे का खंडन किया है।
