पटना । अपने अनोखे अंदाज और सोशल मीडिया एक्टिविटी के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर एंटरनेट इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ जारी उनका दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है।

https://newsmaati.com/wp-content/uploads/2026/08/1000221557.mp4

1 मिनट 27 सेकेंड के इस वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक, दमदार डायलॉग्स और दोनों कलाकारों का खास अंदाज देखने को मिल रहा है। वीडियो में मल्लिका, तेज प्रताप को कोट पहनाने और सेट करने में मदद करती नजर आ रही हैं। इस रहस्यमयी पोस्ट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों जल्द ही एक साथ किसी बड़े शो या एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए 1 मिनट 27 सेकेंड के इस वीडियो में मल्लिका शेरावत एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर तेज प्रताप यादव को कोट पहनाती हैं। जब तेज प्रताप से बटन नहीं लगता, तो मल्लिका उनकी मदद करती हैं और बाद में उन्हें शीशा दिखाती हैं। इसके बाद तेज प्रताप शीशे की तरफ बढ़ते हैं, जहां कमरों में लगे कैमरों का मूवमेंट साफ नजर आता है।

ये पूरा प्रॉसेस किसी प्रोफेशनल शूट या आगामी शो की ओर इशारा करती है। तेज प्रताप ने सोशल मीडिया एक्स पर मल्लिका शेरावत के साथ ड्रेसिंग का एक वीडियो एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, COMING SOON… कुछ बहुत बड़ा आने वाला है! बहुत जल्द पूरे देश और पूरे एशिया को कुछ नया देखने को मिलने वाला है। मल्लिका शेरावत जी के साथ हमारा कुछ खास और नया आने वाला है। फिलहाल ये एक सस्पेंस है… इसलिए दिल थामकर बैठिए और चेहरे पर ज्यादा बेचैनी मत लाइए! बस कुछ ही दिनों का इंतजार है।

1 से 10 तक गिनती शुरू कर दीजिए! बाकी राज़ से पर्दा बहुत जल्द उठेगा।’ राजनीति से इतर तेज प्रताप इन दिनों भोजपुरी शोज और मनोरंजन जगत में अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं।तेज प्रताप इन दिनों एक भोजपुरी शो में भाग ले रहे हैं, जिसमें कई चर्चित भोजपुरी स्टार्स शामिल हैं। इससे पहले भी जब उन्होंने मल्लिका के साथ पहला वीडियो जारी किया था, तब भी यही लिखा था कि जल्दी कुछ नया होने वाला है। अब दूसरे वीडियो के आने के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि दोनों जल्द ही किसी बड़े एंटरटेनमेंट शो के जरिए दर्शकों के सामने होंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version