पटना। लोकसभा चुनाव में हार के बाद लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य वापस सिंगापुर लौटीं। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि बच्चों से मिलने सिंगापुर जा रही हैं, 10-15 दिनों में लौट आएंगी। रोहिणी ने कहा था कि वो अब सारण (छपरा) में ही रहेंगी। लोगों के बीच रहकर उनके सुख-दुख की भागीदार बनेंगी।

पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार को लेकर पत्रकारों ने सवाल किया तो रोहिणी ने कहा कि नीतीश चाचा हमारे बड़े हैं और हम उनसे आशीर्वाद लेते रहते हैं। चाचा अब हम लोग के पास कब आएंगे, ये तो चाचा ही बताएंगे। इंडिया गठबंधन में वापस नीतीश के आने की संभावनाओं पर रोहिणी ने कहा कि हम उन्हें क्यों लाएंगे? वो हमारे बड़े हैं और हम उनका आशीर्वाद लेना चाहते हैं। हमें इंतजार करना चाहिए कि चाचा जी कब आएंगे और कब हमें आशीर्वाद देंगे। छपरा गोलीकांड के सवाल पर रोहिणी ने कहा कि राजीव प्रताप रूडी से पूछिए कि गोली चली है, चलता रहेगा। इसका जवाब उन्हीं को देना पड़ेगा।

लालू यादव की बेटी होने की वजह से रोहिणी को लेकर मीडिया अटेंशन नेचुरल था, मगर छपरा गोलीकांड के बाद मामला काफी सुर्खियों में आ गया था। इस बार लालू यादव की दो बेटियां चुनाव लड़ रही थीं, जिसमें मीसा भारती को पाटलिपुत्र सीट से कामयाबी मिली मगर, रोहिणी की किस्मत ने साथ नहीं दिया। करीब 13 वोटों से वो बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी से हार गईं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version