
दुबई/कुवैत सिटी: कुवैत की सरकार दक्षिण अहमदी गवर्नरेट में पिछले दिनों हुए अग्निकांड में मारे गए 46 भारतीयों समेत सभी 50 लोगों के परिजनों को 15-15 हजार डॉलर (लगभग 12.5 लाख रुपये) का मुआवजा देगी।
एक खबर में यह दावा किया गया।
कुवैती अधिकारियों के अनुसार, मंगाफ शहर में 12 जुलाई को सात मंजिला इमारत में लगी भीषण आग भूतल पर स्थित गार्ड के कमरे में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।
इस इमारत में 196 प्रवासी कामगार रहते थे, जिनमें से ज्यादातर भारतीय थे।
