कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राजभवन में एक महिला कर्मचारी की दर्ज कराई गई छेड़छाड़ की शिकायत ने सियासी हड़कंप मचा दिया है। राज्यपाल ने ममता बनर्जी सरकार पर फंसाने का आरोप लगाया है। मामला तूल पकड़ता जा रहा है और पुलिस इधर मामले में जांच जुट गई है। पुलिस ने राजभवन के 6 और कर्मचारियों को हरे स्ट्रीट पुलिस थाने में तलब किया है।

2 मई को महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। उसने अपनी शिकायत में कहा कि 24 अप्रैल के बाद यह दूसरी बार था जब राज्यपाल ने उसके साथ छेड़खानी की।

पुलिस ने कहा कि जिन छह लोगों को अब बुलाया गया है, उनमें एक महिला भी शामिल है। उन सभी की पहचान पीडब्ल्यूडी (जो राजभवन में सीसीटीवी का रखरखाव करता है) की ओर से हमें दिए गए सीसीटीवी फुटेज से की गई है। ये वे लोग हैं, जो उन दिनों महिला के पास मौजूद थे जब कथित घटनाएं हुई थीं। इससे पहले, हमने विशेष सचिव, एक डॉक्टर और पर्यवेक्षक को जांच में शामिल होने के लिए कहा था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version