सुनीता विलियम्स के लौटने का इंतजार कर रहे माइकल विलियम्स शांत चित्त व्यक्ति हैं और सितंबर में उन्होंने सुनीता की काबिलियत पर विश्वास जताते हुए कहा था कि वो अंतरिक्ष में खुश हैं. दोनों का अपना कोई बच्चा नहीं है, लेकिन अहमदाबाद से एक बच्ची को गोद लेने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं.

ड्रैगन अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक पृथ्वी की सतह पर उतरा है, जिसके साथ ही नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, क्रू-9 के सदस्य बुच विल्मोर, निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्सांद्र गोरबुनोव लगभग नौ महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद वापस लौट आए हैं. आज हम आपको सुनिता विलियम्स के परिवार के बारे में बताएंगे.

सुनीता विलियम्स के पति माइकल जे विलियम्स, टैक्सस में फेडरल मार्शल हैं और एक पूर्व हेलीकॉप्टर पायलट रह चुके हैं. फौज में रहने के दौरान 1987 में जब सुनीता विलियम्स हेलिकॉप्टर पायलट थीं. तभी उनकी माइकल विलियम्स से मुलाकात हुई जो बाद में शादी में बदल गई.

सुनीता विलियम्स के लौटने का इंतजार कर रहे माइकल विलियम्स शांत चित्त व्यक्ति हैं और सितंबर में उन्होंने सुनीता की काबिलियत पर विश्वास जताते हुए कहा था कि वो अंतरिक्ष में खुश हैं. दोनों का अपना कोई बच्चा नहीं है, लेकिन अहमदाबाद से एक बच्ची को गोद लेने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version