नई दिल्ली : आप की राज्यलसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में मुख्यमंत्री केजरीवाल के पूर्व पीए बिभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट ने 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बीती 18 मई को दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार को गिरफ्तार किया था।

इसके बाद 19 मई को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस कस्टडी दी थी।
दिल्ली पुलिस बिभव कुमार को लेकर आईफोन का डेटा रिकवर करने के लिए मुंबई भी लेकर गई थी। दरअसल, विभव ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था कि उन्होंने अपना फोन मुंबई में फॉर्मेट कर दिया था।

इसके बाद से ही पुलिस इस मामले में बिभव के मोबाइल डेटा को रिट्रीव करने की कोशिश में लगी है। पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल का डेटा मिलने से इस मामले के अहम सुराग हाथ आ सकते हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version