रांची। झारखंड के नॉन स्टेट सिविल सेवा के छह अधिकारी बने आईएएस। सभी को भारतीय प्रशासनिक सेवा के तहत झारखंड कैडर में प्रोन्नति मिली है। केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। साल 2023 की रिक्तियों के विरुद्ध इन सभी को प्रोन्नति मिली है। इनमें कंचन सिंह, धनंजय कुमार सिंह, सीता पुष्पा, बिजय कुमार सिन्हा, प्रीति रानी और राजेश प्रसाद के नाम शामिल हैं।

कंचन सिंह रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा की पत्नी हैं। उन्होंने सीडीपीओ पद से सेवा की शुरूआत कर इस मुकाम को हासिल किया है. इस लिस्ट में शामिल बिजय कुमार सिन्हा इंजीनियरिंग सेवा से जुड़े रहे हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version