रांची : गांडेय से झामुमो विधायक कल्पना सोरेन मंगलवार को पलामू जिले के हुसैनाबाद में आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुईं।

इस मौके पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पूरे राज्य में झामुमो परिवार का कुनबा बढ़ता जा रहा है।

अगले विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो के प्रत्येक सिपाही ने कमर कस ली है। लोगों की समस्याओं को दूर करते हुए, उन्हें योजनाओं से जोड़ते हुए हमें आगे बढ़ते जाना है।

इस मौके पर उन्होंने झामुमो परिवार में शामिल होने वाले पलामू जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह और अन्य सभी लोगों को बधाई दी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version