गोड्डा : गोड्डा में आज चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कल्पना मुर्मू सोरेन ने निवर्तमान सासंद निशिकांत दुबे पर हमला बोला। कहा कि जो व्यक्ति महिला का सम्मान नहीं कर सकता, वो जनप्रतिनिधि नहीं बन सकता।

आज संथाल के गोड्डा में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी की उपस्थिति में चुनावी सभा को संबोधित कर रहीं थीं। जनसभा गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस से I.N.D.I.A. गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में थी। कल्पना ने कहा कि इस बार का जो चुनाव लड़ा जा रहा है, यह  चुनाव बीजेपी बनाम जनता के बीच का है।

यहां से गोड्डा की जनता के प्रत्याशी के रूप में प्रदीप यादव चुनाव लड़ रहे हैं। आपने देखा होगा बीजेपी चुनाव के हर चरण में अपना नारा बदल रही है। आखिरी चुनाव से पहले ही बीजेपी को पता चल जाएगा कि उनका सूपड़ा साफ हो गया है। यही कारण है कि चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल में डाल दिया।

कल्पना ने कहा कि आप सभी से आग्रह है कि आदिवासी, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, युवा, महिला, किसान, मजदूर के हक-अधिकारों की रक्षा के लिए, पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण, सरना आदिवासी धर्म कोड आदि के लिए I.N.D.I.A. गठबंधन के प्रत्याशी को दिल्ली भेजने का काम करें।

यह गठबंधन की सरकार ही है जो झारखंडी जनन भावनाओं से जुड़े मुद्दों को पूरा कर सकती है। जिस जेल में हेमंत बंद हैं, उस जेल की चाभी आप सभी लोगों के हाथ में है। आप गठबंधन की सरकार दिल्ली में बनायेंगे तो आपके हेमंत भी बीजेपी के षड्यंत्र से मुक्त हो आपके बीच होंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version