जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोपाल मैदान में इंडिया गठबंधन की जनसभा हुई। इसमें कल्पना सोरेन मुर्मू ने कहा कि केंद्र ने साजिश की, लेकिन केजरीवाल जनता के बीच हैं।

चुनाव से पहले बीजेपी ने षड्यंत्र किया ताकि हेमंत सोरेन चुनाव प्रचार न कर सकें। उन्होंने झारखंड में कल्याणकारी योजनाओं की गंगा बहाई। सबके लिए काम किया। 4 साल में जमकर काम हुआ।

कल्पना सोरेन ने कहा कि 4 साल पहले आपके जनादेश से गठबंधन की सरकार बनी। तभी कोरोना आ गया। हेमंत सोरेन मजदूरों को वापस लाए। बस ट्रेन और हवाई जहाज से घर लाए। देखा की कैसे किसान भाई ने आंदोलन किया।

जान गंवाई। उनको दिल्ली बॉर्डर में रोका गया। केंद्र ने उनकी बात नहीं सुनी। सिख भाई भी क्रांतिकारी हैं। यहां सब लोग एक हैं। विविधता में एकता ही हिंदुस्तान की खूबसूरती है। कल्पना सोरेन ने कहा कि ये चुनाव बीजेपी बनाम जनता है।

जनता के साथ इंडिया गठबंधन के साथी खड़े हैं। बीजेपी वाले संविधान बदलने की बात करते हैं। उनके मन में शोषित वंचित और गरीब नहीं है। श्रमिक, किसान, महिलाएं मजबूत स्तंभ है। हद अधिकार की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन का हाथ मजबूत करना होगा।

कल्पना सोरेन ने जमशेदपुर से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती के पक्ष में वोट मांगा।  कहा कि समीर मोहंती को जीतना है। 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण राजभवन में रोक दिया गया। सरना धर्म कोड पर मुंह नहीं खोलते। आदिवासियों की मांग नहीं उठाते।

झारखंड के मुद्दों पर बात नहीं करते। समीर मोहंती के पक्ष में 25 मई को वोटिंग कीजिए। जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा।

जनता ही उस जेल की चाबी है। बीजेपी डरती है कि हेमंत सोरेन आए तो क्या होगा। इंडिया गठबंधन दिल्ली आ रहा है। दलितों, वंचितों, अल्पसंख्यकों, गरीबों और आदिवासियों की बात होगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version