पटना। बिहार को आज उसके स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर केंद्र और राज्य के तमाम मंत्री एवं राजनीतिक हस्तियों ने बधाई और शुभकामनाओं के साथ ही उसे जुग-जुग जीने का आशीष भी दिया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया ह्यएक्सह्ण पर अपने पोस्ट में लिखा कि वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बिहार के अपने सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय इतिहास को गौरवान्वित करने वाला हमारा यह प्रदेश आज अपनी विकास यात्रा के जिस महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, उसमें यहां के परिश्रमी और प्रतिभाशाली बिहारवासियों की अहम भागीदारी है। हमारी संस्कृति और परंपरा के केंद्र-बिंदु रहे अपने इस राज्य के चौतरफा विकास के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि संस्कृति, ज्ञान और सभ्यता की महान धरा बिहार के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी अभिलाषा है कि यह उर्वर प्रदेश निरंतर खुशहाली और प्रगति के पथ पर आगे बढ़े। यहां के परिश्रमी नागरिक अपने सामर्थ्य से राष्ट्र और समाज के उन्नयन में भूमिका निभाते रहें।
श्री शाह ने लिखा कि सभी बिहारवासियों को बिहार दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। ज्ञान, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की भूमि बिहार ने हमेशा देश को नेतृत्व और नई ऊर्जा प्रदान की है। इतिहास के गौरवशाली अध्यायों से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक, बिहार ने हर क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार बिहार को प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेशवासियों की सुख, शांति और उन्नति की कामना करता हूं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा कि बिहारवासियों को बिहार दिवस की ढेरों बधाई। मेरी ईश्वर से कामना है कि परंपरा और संस्कृति को सहेजकर रखने वाला यह राज्य विकास और सुशासन की नई बुलंदियों तक पहुंचे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने लिखा कि समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अतुल्य परंपरा, शौर्य एवं ज्ञान की भूमि बिहार के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं देता हूं। भगवान बुद्ध और महावीर की तपोस्थली बिहार ने अपने ज्ञान, दर्शन और अध्यात्म के प्रकाश से सदैव सम्पूर्ण विश्व को आलोकित किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में एनडीए सरकार बिहार के चहुंमुखी विकास और जनकल्याण के लिए कृत-संकल्पित है। ‘विकसित भारत’ के निर्माण में प्रदेश के प्रतिभासंपन्न एवं परिश्रमी भाई-बहनों का अमूल्य योगदान प्रणम्य है।

केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि भगवान बुद्ध के आत्मज्ञान से दुनिया को आलोकित करने वाली, महावीर के अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाली, गुरु गोविंद सिंह जी के शौर्य की गाथा कहने वाली, चाणक्य और आर्यभट्ट के विद्वता का पाठ पढ़ाने वाली, अनंत गौरवशाली इतिहास और विरासत को समेटे हुए प्रेम और भाई चारा का संदेश देने वाली पुण्य धरा बिहार की 113वी स्थापना दिवस की सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकतंत्र की जन्मस्थली, बिहार ज्ञान की भूमि है। बिहार से ही गांधी जी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भारतीयों की आवाज बुलंद की थी। बिहार दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।ह्व उन्होंने कहा कि बिहार में सामाजिक न्याय, समानता और समावेशी विकास का अध्याय जल्द शुरू होने वाला है। अब वह समय आ गया है जब बिहार को लोकतंत्र और संविधान को सुरक्षित रखने के लिए अपनी भूमिका निभानी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बधाई संदेश में कहा कि बिहार अपने गौरवशाली अतीत और महान संस्कृति के लिए न केवल देशभर में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी अलग पहचान रखता है। आज हमारा बिहार न्याय के साथ विकास के पथ पर अग्रसर है एवं अपनी लोकहितकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नजीर पेश कर रहा है।
श्री कुमार ने कहा कि हमारा संकल्प है कि आने वाले दिनों में हम एक ऐसा बिहार बनायेंगे, जो आधुनिक विकास के सभी मानकों पर अग्रणी होगा ताकि बिहार का हर नागरिक अपने बिहारी होने पर गौरव महसूस करे। इस सपने को साकार करने में बहुमूल्य भागीदारी के लिए मैं आप सभी का आह्वान करता हूं। उन्होंने कहा कि बिहार दिवस के सुअवसर पर मैं समस्त बिहारवासियों को हार्दिक शुभकामनाओं के साथ बधाई देता हूं। जुग जुग जिये बिहार।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, ह्लसमृद्ध इतिहास, आध्यात्मिकता व क्रांति की पुण्यभूमि, महान तपस्वियों और महापुरुषों की जन्मस्थली बिहार राज्य के स्थापना दिवस की समस्त बिहार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। माता सीता और प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि यह राज्य सतत विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करता रहे हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version