रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तर (कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिन्दी टंकण अर्हता धारक पद के लिए) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 को रद कर दिया है। इसके तहत नियमित एवं बैकलॉग दोनों पदों पर होने वाली परीक्षा रद की गई है। इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न विभागों में लिपिक के लगभग 836 पदों पर नियुक्ति होनी थी। दरअसल, कार्मिक विभाग ने 29 जुलाई को आयोग को पत्र भेजकर इन दोनों परीक्षाओं से संबंधित अधियाचना वापस ले ली थी। इस कारण आयोग को यह परीक्षा रद करनी पड़ी। बताया जाता है कि नियमावली में बदलाव के कारण संबंधित विभागों की सहमति से कार्मिक विभाग ने अधियाचना वापस ली है।

अब नए सिरे से नियुक्ति की अधियाचना आयोग को भेजी जाएगी। इसमें पदों की संख्या में वृद्धि भी हो सकती है। इस परीक्षा के रद होने के बाद नियमित एवं बैकलाग दोनों पदों पर होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया प्रभावित हुई है। आयोग ने कार्मिक विभाग की ओर से अधियाचना वापस लिए जाने के कारण परीक्षा को रद किया है। संबंधित विभागों की सहमति के बाद अधियाचना वापस ली गई है। नियमावली में बदलाव के बाद अब नियुक्ति की प्रक्रिया नए सिरे से आगे बढ़ाई जाएगी। नए सिरे से भेजी जाने वाली अधियाचना में लिपिक के पदों की संख्या बढ़ने की संभावना भी जताई गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version