
रांची। जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में कुछ मांगों पर बात नहीं बनी थी। इसके बाद अब एक बार फिर सरकार की तरफ से नया प्रस्ताव आया है. अब छात्रों और सरकार के बीच एक बार फिर वार्ता शुरू होगी। कल दोपहर 2 बजे इस मामले में वार्ता होगी।
यह जानकारी रांची एसडीएम और एडीएम के द्वार दी गई। वार्ता के दौरान छात्रों को अपना अधिवक्ता भी साथ रखने की इजाजत दी गई। स्टेट गेस्ट हाउस में सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता होगी। छात्रों ने सरकार की बात मान ली है और वार्ता की मेज पर एक बार फिर बैठने के लिए तैयार हैं। कल दोपहर 2 बजे छात्र सरकार के डेलीगेट्स के साथ बैठक करेंगे।
