गिरिडीह। गिरफ्तार कुख्यात नक्सली अजय महतो ऊर्फ टाइगर की पत्नी बबीता संथाली ने भी किया आत्मसमर्पण। पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार अजय महतो को गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार की टीम ने गिरफ्तार किया है। 25 लाख के इस इनामी नक्सली को गिरफ्तार करने के बाद उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। अजय के निशानदेही पर लगातार छापा भी मारा जा रहा है। इस बीच अजय महतो की पत्नी बबीता संथाली ने सरेंडर कर दिया।

बबीता संगठन के अहम ओहदे पर रही है. एरिया कमांडर रह चुकी बबीता अजय के दस्ते में भी रही है और कई नक्सली घटना में शामिल रही है. बबीता के खिलाफ कई जिलों में मामला दर्ज हैं. बबीता का मायका बोकारो जिले के गोमिया लुगु जलगा ढोढ़ी निवासी कार्तिक मांझी की बेटी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version