
रांची। झारखंड में कांग्रेस ने डेढ़ दर्जन जिलों में नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। संगठन सृजन अभियान के तहत यह निर्णय लिया गया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इससे संबंधित पत्र भी जारी कर दिया है। पार्टी ने दो विधायकों समेत पूर्व विधायक को भी जिलाध्यक्ष बनाकर स्पष्ट संकेत दिया है कि आनेवाले दिनों में संगठन और भी सुदृढ़ होगा। पूर्व विधायकों को भी पार्टी ने जिलों के मोर्चे पर तैनात किया है और इसी कड़ी में जेपी पटेल को हजारीबाग की जिम्मेदारी दी गई है।
बोकारो – जवाहर लाल मेहता,चतरा – चंद्रदेव गोप, देवघर – मुकुन्द दास, धनबाद – संतोष कुमार सिंह
दुमका – स्टीफन मरांडी, पूर्वी सिंहभूम – परविंदर सिंह, गढ़वा – ई. ओबैदुल्लाह हक अंसारी गिरिडीह – सतीश केडिया, गोड्डा – मोहम्मद यहया सिद्दीकी, गुमला – राजनील तिगा, हजारीबाग – जे. पी. पटेल, जामताड़ा – स्मृति दीपिका बेसरा, खूंटी – रवि मिश्रा, कोडरमा – प्रकाश राजक, लातेहार – कामेश्वर यादव, लोहरदगा – सुखैर भगत, पाकुड़ – श्रीकुमार सरकार, पलामू – स्मृति बिमला कुमारी, रामगढ़ – ममता देवी, रांची महानगर – कुमार राजा, रांची ग्रामीण – सोमनाथ मुंडा, साहिबगंज – बरकतउल्लाह खान, सराइकेला-खरसावां – राज बागची, सिमडेगा – भूशन बड़ा, पश्चिमी सिंहभूम – रंजन बोयपाय।
