
रांची। झारखंड में तीन और वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। टाटा से जल्द तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलेंगी। रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। ये ट्रेनें टाटानगर से पटना, वाराणसी और भुवनेश्वर जाएंगी। एक वंदे भारत एक्सप्रेस टाटानगर से पटना, दूसरी वाराणसी और तीसरी भुवनेश्वर जाएगी। चक्रधरपुर रेल डिवीजन को एक रैक मिल चुका है, जबकि खुर्दा रोड डिवीजन को भी एक रैक मिला है।
जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि बजट सत्र के दौरान उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने टाटा-पटना, टाटा-भुवनेश्वर और टाटानगर-वाराणसी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग की थी। रेल मंत्री ने इस पर सकारात्मक जवाब दिया था। जल्द ही टाटा के लोगों को तीन वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलेगी। महतो ने बताया कि वंदे भारत के अलावा एक एक्सप्रेस ट्रेन टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस भी जल्द शुरू होगी। इसकी मंजूरी रेल मंत्रालय से मिल चुकी है। टाटा-जयपुर ट्रेन के लिए भी फिर से प्रयास किए जा रहे हैं। रूट को लेकर बातचीत चल रही है।
टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस का परिचालन भी जल्द : वंदे भारत के अलावा एक एक्सप्रेस ट्रेन टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस का परिचालन भी जल्द किया जाएगा। इसकी मंजूरी रेल मंत्रालय से मिल चुकी है। वहीं टाटा-जयपुर को लेकर भी एक बार फिर सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है. रूट को लेकर बातचीत चल रही है।
