रांची। स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में इस बार राज्य के 43 पुलिस अधिकारी, जवान विभिन्न पदकों से अलंकृत होंगे।
ये पदक गत वर्ष 2024 में 26 जनवरी व 15 अगस्त को केंद्र से घोषित हुए थे। पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को सभी पदक व उसे पाने वालों की सूची जारी कर दी है और उन्हें 13 अगस्त तक एसएसपी रांची के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। अलंकरण समारोह में ये नामित दारोगा स्तर से उपर के अधिकारी सेरेमोनियल ड्रेस या वर्किंग ड्रेस, पीक कैप, सैप ब्राउन, क्रास बेल्ट में रहेंगे। वहीं, अन्य पुलिस पदाधिकारी-कर्मी नियमित पुलिस वर्किंग यूनिफॉर्म में शामिल होंगे।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक : दारोगा अमीर तांती (झारखंड जगुआर)।

वीरता के लिए पदक : ओमप्रकाश तिवारी (एसडीपीओ तोरपा, वर्तमान में डीएसपी जैप-2 टाटीसिलवे), इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह (खूंटी, वर्तमान रांची जिला), दारोगा रौशन कुमार सिंह (खूंटी, वर्तमान रांची जिला), सिपाही अनूप लकड़ा (खूंटी), पुलिस इंस्पेक्टर राजीव कुमार (रांची), सिपाही कृष्णा उरांव (रांची), सिपाही विनय टेटे (रांची), दारोगा विक्रांत कुमार (खूंटी), हवलदार नारायण मांझी (खूंटी), हवलदार फबियानुस तिर्की (खूंटी), हवलदार अमित कुमार (जैप-7 हजारीबाग), सिपाही अनिल उरांव (जैप-7 हजारीबाग), सिपाही बाबुराम बास्की (जैप-7, हजारीबाग), अनुराग राज (तत्कालीन एएसपी अभियान खूंटी, वर्तमान में सीआरपीएफ), आइपीएस ऋषभ कुमार झा (एसपी एटीएस, तत्कालीन एसडीपीओ तोरपा), दीपक कुमार (एसडीपीओ बसिया, वर्तमान में एसटीएफ), दारोगा सदानंद सिंह (गुमला), सिपाही याकुब सुरीन (गुमला), सिपाही अशोक कुमार (गुमला), बिजेंद्र कुमार मिश्रा (तत्कालीन एएसपी अभियान गुमला, वर्तमान सीआरपीएफ), सिपाही रंजीत कुमार (गुमला), सिपाही असगर अली (गुमला) व सिपाही एसके सिकंदर (गुमला)।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version