
हजारीबाग। हजारीबाग में शनिवार को बाइक सवार तीन अपराधियों ने जेवर दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया। बड़कागांव स्थित डेली मार्केट के पास जेवर दुकानदार प्रभु सोनी से 25 लाख के जेवरात लेकर बदमाश फरार हो गए। भागते वक्त बदमाशों ने 4-5 राउंड फायरिंग भी की।
दुकान के पास मौजूद एक व्यक्ति के हाथ में गोली लग गई और वह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में पहुंचाया गया। एक बाइक पर तीन की संख्या में आए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। लूट और फायरिंग के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
