
रांची। भारतरत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की 124 वीं जयंती पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, झारखंड के प्रदेश कार्यालय मे उन्हे याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर महासभा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मुकेश कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखौरी विवेक किशोर, सुशील लाल, रवि कुमार, ब्रजेश सहाय, राजेश सिन्हा, सजल सहाय, गुप्तेश्वर शंकर आदि मौजूद रहे।
