सीतामढ़ी। सीतामढ़ी विधानसभा सीट से जन सुराज पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी ज्याउद्दीन खां ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसे जिले में प्रशांत किशोर की जन सुराज के लिए भारी झटका माना जा रहा है।

बेदाग छवि और अल्पसंख्यक समाज से होने के कारण वे यहां त्रिकोणात्मक संघर्ष के आसार बनाते दिख रहे थे। नामांकन वापस लेने के बाद उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि मेरे शुभचिंतक और समाज के लोग परेशानी में थे, इसलिए हमने दूसरी बार अपनी खुद की कुर्बानी दी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version