रांची। जामताड़ा जिले के 22वें पुलिस अधीक्षक के रूप में शंभू कुमार सिंह ने रविवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान एसपी राजकुमार मेहता से कार्यभार संभाला. पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में एसपी शंभू कुमार सिंह ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि जामताड़ा पुलिस पहले से बेहतर काम कर रही है, जिसे और मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। इसके बाद उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

एसपी ने कहा कि जामताड़ा का नाम अक्सर साइबर क्राइम के कारण चर्चा में रहता है, लेकिन अब इस छवि को बदलने का प्रयास किया जाएगा। प्रभावी कार्रवाई कर साइबर अपराध पर नियंत्रण किया जाएगा, जिससे जिला अच्छे कार्यों के लिए जाना जाए।

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की पहल : एसपी ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को भी प्राथमिकता में शामिल किया है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर ट्रैफिक को सुगम और व्यवस्थित किया जाएगा, जिससे आम लोगों को राहत मिल सके। पदभार संभालते ही एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को जामताड़ा में चल रही जेपीएससी परीक्षा को लेकर लगातार मॉनिटरिंग और सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version