गिरिडीह : महावीर जयंती के मौके पर रविवार को जैन मुनि सुप्रभ सागर जी महाराज गिरिडीह पहुंचे। शहर भ्रमण के बाद जैन मुनि के साथ सभी बड़ा चौक के जैन मंदिर पहुंचे, जहां उनका स्वागत भक्तों ने जैन परम्परा के साथ किया।

मौके पर उनका आशीर्वाद लेने के लिए भक्तो की भीड़ लगी रही। जैन मुनि सुप्रभ सागर जी महाराज मध्य प्रदेश के उज्जैन से पद यात्रा करते हुए करीब 1400 किलो मीटर चलकर गिरिडीह के मधुबन के सम्मेद शिखर 24 तीर्थंकर के दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

जैन मुनि सुप्रभ सागर जी ने कहा कि जैन समाज के समस्त जैन मुनि खुद में गर्व महसूस करते हैं, उन्हें भारत भूमि में ज्ञान हासिल हुआ, और तप और योग के जरिए हर साधु संत ने ऐसी शक्ति हासिल किया है। उन्हें गर्मी, ठंड और बरसात की चिंता नहीं रहती।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version