
रांची। हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (इंटक) गुरुवार को आहूत देशव्यापी हडताल का समर्थन नहीं करेगा। इससे हटकर यूनियन की ओर से उस हडताल के दिन एचईसी मुख्यालय के सामने एचएमबीपी के समक्ष प्रदर्शन करेगा। यह बातें हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (इंटक) के महामंत्री लीलाधर सिंह ने बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
उन्होंने कहा है कि इंटक की इस प्रदर्शन में यूनियन लोगों को काम करने में कोई रुकावट नहीं डालेगी। लेकिन जिस तरह कर्मचारियों की समस्याओं पर कई बातें उभरकर सामने आती हैं। एचईसी प्रबंधन को ध्यान देने की जरूरत है और एचईसी कि दयनीय वित्तीय संकट को देखते हुए
ही यूनियन ने देशव्यापी न जाकर मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
