कराची। पाकिस्तान में आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल सिंघी की हत्या कर दी गई है। शनिवार रात 8 बजे अबु कताल को मौत के घाट उतार दिया गया। उसने भारत में भी कई बड़े हमलों को अंजाम दिया था। NIA ने उसे वांटेड घोषित कर रखा था। वो हाफिज सईद (Hafiz Saeed) का करीबी माना जाता रहा है।

9 जून को जम्मू कश्मीर रियासी के शिव-खोड़ी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले का मास्टरमाइंड भी अबु कताल ही था। साल 2023 में हुए राजौरी हमले का जिम्मेदार भी अबु कताल ही था। वो सिंघी जम्मू-कश्मीर में कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड भी था।

हाल ही के दिनों में पाकिस्तान में कई भारत विरोधी घटनाओं को अंजाम देने वालों की मौत हुई है। कुछ दिनों पहले लश्कर का टॉप कमांडर रियाज अहमद उर्फ कासिम मारा गया था। वहीं, बशीर अहमद की भी रहस्यमय तरीके से मौत हुई थी।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जमात-उद-दावा के एक बड़े नेता पर हमले की खबर है। दावा किया जा रहा है हमले में भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद मारा गया है। जानकारी के मुताबिक पंजाब के झेलम में जमात-उद-दावा के एक नेता पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया। पाकिस्तानी ट्विटर हैंडल ने दावा किया कि हमले में हाफिज सईद की मौत हो गई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version