नई दिल्ली । भारतीय सेना इस वक्त पाकिस्तान के हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इस बीच भारत को एक बड़ी कामयाबी मिली है। सूत्रों के मुताबिक भारत ने पाकिस्तान के सबसे हाईटेक फाइटर जेट F-16 को मार गिराया है। बता दें कि पाकिस्तान को F-16 फाइटर जेट्स अमेरिका की तरफ से मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक भारत ने F-16 को उस समय मार गिराया, जब पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से जम्मू को निशाना बनाने की कोशिश की। इस दौरान पाकिस्तान का F-16 फाइटर जेट भारत के रडार पर आ गया और भारती सेना ने हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली (SAM) ने इस विमान को मार गिराया।

पाकिस्तान के इस एयरबेस से भरी थी उड़ान : बताया जा रहा है कि पाकिस्तान का F-16 विमान पंजाब प्रांत के सरगोधा एयर बेस से उड़ा था। यह पाकिस्तान वायु सेना का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। सरगोधा, पाकिस्तान का एक फ्रंट-लाइन एयर बेस है। यह पाकिस्तान का सबसे सुरक्षित एयर बेस भी माना जाता है। सूत्रों के मुताबिक भारतीय डिफेंस सिस्टम SAM ने पाकिस्तान के सरगोधा एयर बेस के पास ही इस लड़ाकू विमान को मार गिराया। हालांकि, इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।

दो JF-17 लड़ाकू विमान भी मारे जाने का दावा: भारत ने पाकिस्तान के दो JF-17 लड़ाकू विमान भी मार गिराए हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस दावे के समर्थन में पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर के डायरेक्टर जनरल अहमद शरीफ चौधरी का एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है। इसमें अहमद शरीफ चौधरी को JF-17 को पहुंचे नुकसान के बारे में सच्चाई स्वीकार करते दिख रहे हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version