मुंबई : शेयर बाजार में बुधवार को बढ़त देखने को मिली है। सेंसेक्स 267 अंक की बढ़त के साथ 74,221 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 68 अंक की तेजी रही। ये 22,597 के स्तर पर बंद हुआ।

कमजोर तिमाही नतीजों के बाद भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड यानी BHEL के शेयर में आज 116.80 रुपए (5.26%) की गिरावट देखने को मिली है। इसका शेयर 302.40 रुपए पर बंद हुआ।

मंगलवार को अमेरिकी बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। डाओ जोंस 0.17% गिरकर 39,872 पर बंद हुआ था। वहीं S&P 0.25% चढ़कर 5,321 पर और नैस्डेक 0.22% चढ़कर 16,832 पर बंद हुआ था। इससे भारतीय बाजार को भी सपोर्ट मिला है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version