
रांची। Lions Club of Eklavya Greater के तत्वावधान में एवं Synergy Global Hospital, रांची के सहयोग से अमर ज्योति ब्लाइंड स्कूल, चान्हो में नेत्र जाँच शिविर लगा। इस शिविर में लगभग 60 नेत्रहीन बच्चों की आँखों की जाँच की गई।





इस विशेष शिविर में डॉ. हेमलता भारती एवं डॉ. सुरभि पांडे (नेत्र विशेषज्ञ, Synergy Global Hospital) की टीम ने बच्चों की आँखों की गहन जांच की। डॉक्टरों ने बताया कि कई बच्चों में ऐसे नेत्र रोग पाए गए हैं जिनका इलाज संभव है और उचित उपचार से उनकी रोशनी वापस लाई जा सकती है।

डॉ. हेमलता भारती ने आश्वस्त किया कि Synergy Hospital और Lions Club of Eklavya Greater के संयुक्त प्रयास से इन बच्चों के लिए सर्वोत्तम इलाज सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि ये बच्चे भी सामान्य जीवन जी सकें और अपने सपनों को पूरा कर सकें।
कार्यक्रम में Lions Club of Eklavya Greater के प्रमुख सदस्य Ln. सुजीत कुमार, दीपक सोनी, राकेश चौधरी, राजेश त्रिपाठी, सचिव मुकेश विश्वकर्मा, Sharwan बरनवाल , सुबोध चौधरी, मुकेश गुप्ता, शेखर सुमन, समिंतिन्जय कृष्णा एवं सुनील वर्मा उपस्थित थे। शिविर का उद्देश्य न केवल चिकित्सा सहायता प्रदान करना था, बल्कि उन बच्चों को उम्मीद की एक नई किरण देना भी था, जो कभी अपनी आंखों से दुनिया देखने का सपना देखते थे।

