रांची। कटहल मोड़ पर अपराधियों ने दिनदहाड़े एक कारोबारी को गोली मारी। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घायल कारोबारी राधेश्याम साहू को पुलिस ने पल्स अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि राधेश्याम साहू हर दिन की तरह अपनी दुकान शांभवी इंटरप्राइजेज के पास खड़े थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। दिनदहाड़े फायरिंग होने की वजह से थोड़ी देर के लिए कटहल मोड़ के पास अफरा-तफरी मच गई।

राधेश्याम साहू को गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल राधेश्याम को अस्पताल पहुंचाया। राधेश्याम साहू कटहल मोड़ पर छड़ और सीमेंट का दुकान है। रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रवीण पुष्कर ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने कारोबारी को गोली मारी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version