मोतिहारी। मोतिहारी में एक महिला ने मोतिहारी के वात्सल्य नर्सिंग होम एंड आवीएफ सेंटर में एक साथ चार बच्चों के जन्म दी है, जसमे एक लड़का और तीन लड़की है। चार बच्चे को जन्म देने वाली महिला समेत चारों बच्चे स्वस्थ हैं। महिला का प्रसव मोतिहारी के हॉस्पिटल रोड स्थित वात्सल्य नर्सिंग होम एंड आईवीएफ सेंटर में प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डॉ स्वास्तिक सिन्हा और डॉ. अनन्या सिन्हा के साथ उनकी विशेषज्ञ टीम ने एक सफल आॅपरेशन के बाद कराया है।

डॉक्टर अनन्या सिन्हा ने बताया कि चार बच्चे को जन्म देने वाली महिला रंजू देवी मोतिहारी के विसुनपुर ढेकहा निवासी पप्पू कुमार चौधरी की पत्नी है। डॉक्टर अनन्या ने बताया कि ऐसे मामले मेडिकल साइंस में बेहद दुर्लभ ही मिलते है,क्योंकि स्वाभाविक रूप से एक साथ चार बच्चों का जन्म बहुत ही कम देखने को मिलता है। फिलहाल जच्चा व बच्चा को डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया है और उनकी सेहत सामान्य है।

परिजनों ने बताया कि रंजू देवी की शादी लगभग पाँच वर्ष पहले हुई थी और यह उनका पहला प्रसव है। चार बच्चों का एक साथ जन्म परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस अनोखी घटना की सूचना मिलते ही उनके गांव में खुशी का माहौल है। आसपास के लोग भी अस्पताल पहुँचकर परिवार को बधाई दे रहे हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version