रांची । झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ( JBVNL ) ने रांची और धनबाद के बिजली उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। 25 जुलाई 2025 से अगर उपभोक्ताओं के प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बैलेंस नहीं होगा, तो उनकी बिजली ऑटोमेटिक रूप से कट जाएगी। निगम ने ‘ऑटोमेटिक लाइन डिस्कनेक्शन अभियान’ शुरू करने की घोषणा की है, जिससे हजारों उपभोक्ता प्रभावित हो सकते हैं।

JBVNL के अनुसार, रांची और धनबाद सर्किल में अब तक लगभग 7 लाख उपभोक्ताओं के घरों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इस अभियान के तहत उपभोक्ताओं को अपने मीटर वॉलेट में पॉजिटिव बैलेंस बनाए रखना अनिवार्य होगा। जिनके खाते में बैलेंस नहीं होगा, उनकी बिजली बिना किसी पूर्व सूचना के बंद कर दी जाएगी।

फिलहाल जिन उपभोक्ताओं पर ₹10,000 से अधिक बकाया है, उनकी बिजली पहले से ही ऑटोमेटिक सिस्टम के तहत डिस्कनेक्ट हो रही है। रांची सर्किल में 8,000 से ज्यादा उपभोक्ताओं की बिजली पहले ही काटी जा चुकी है। यह पूरा प्रोसेस ऑनलाइन किया गया है, जिससे अब बिजली विभाग को अलग से कर्मचारी भेजने की जरूरत नहीं होती।

मोबाइल नंबर अपडेट कराएं, बिल सीधे मिलेगा WhatsApp पर
JBVNL ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपना मोबाइल नंबर बिजली कनेक्शन से लिंक कराएं। इससे उपभोक्ताओं को बिजली बिल WhatsApp पर प्राप्त होगा और वे 9431135503 नंबर पर बिल डाउनलोड भी कर सकते हैं। जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1912 या स्थानीय कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version