रांची : टेंडर कमीशन घोटाले मामले में आईएएस मनीष रंजन आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। आईएएस मनीष रंजन ने ईडी को पत्र भेजकर अगली तारीख की मांग की है।

बता दें कि टेंडर कमीशन घोटाले मामले की जांच के लिए ईडी ने आज यानी शुक्रवार को आईएएस मनीष रंजन को पूछताछ के लिए बुलाया था।

बताते चलें कि मनीष रंजन अभी भू राजस्व विभाग के सचिव हैं, इससे पहले वे ग्रामीण विकास विभाग के सचिव थे। 

ईडी को टेंडर कमीशन घोटाला मामले में जांच के दौरान एक्सेल शीट में मनीष नाम के शख्स की जानकारी मिली थी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version