गुवाहाटी। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि अब असम में होटल, रेस्टोरेंट तथा सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस खाना प्रतिबंधित है। उन्होंने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पहले मंदिरों के पांच किलोमीटर के दायरे में गोमांस खाना प्रतिबंध था। अब इस दायरे को और भी बढ़ा दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन वर्ष पहले असम में गौ हत्या पर प्रतिबंध के कानून लागू किए गए थे, जिसमें सरकार को काफी सफलता मिली है। इसी सफलता के मद्देनजर सरकार ने एक कदम आगे बढ़ते हुए सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस खाना प्रतिबंधित कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए दंड का प्रावधान है। यहां तक कि इसका उल्लंघन करने वालों को जेल भी हो सकती है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version