
दुमका। झामुमो के केंद्रीय महासचिव वरिष्ठ अधिवक्ता विजय कुमार सिंह सोमवार की सुबह निजी अस्पताल न्यू केयर, कुम्हारपाड़ा में निधन हो गया। झामुमो समर्थकों सहित अधिवक्ताओं और उनके चाहने वालों की विजय सिंह के अंतिम दर्शन की भीड़ लगी हुई। कुछ दिनों से बढती उम्र के कारण वह बीमार चल रहे थे। सिंह अधिवक्ता संघ दुमका के पूर्व अध्यक्ष सहित कई पदों पर रहते हुए उल्लेखनीय कार्य किये थे। वह मृदु भाषी और मिलनसार व्यक्ति थे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वरिष्ठ अधिवक्ता विजय सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा कि बाबा के आंदोलन के साथी, वरिष्ठ अधिवक्ता, झामुमो परिवार के स्तंभ और मेरे अभिभावक स्वरूप आदरणीय विजय सिंह के निधन की खबर से अत्यंत मर्माहत हूं।
सोरेन ने कहा है कि सौम्य और सरल स्वाभव के धनी विजय ने झामुमो परिवार और दुमका की जनता की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया था। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने कहा है कि मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दु:ख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दें। इस दु:ख की घड़ी में पूरा झामुमो परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।
उल्लेखनीय है कि दुमका जिले के झामुमो नेता वरिष्ठ अधिवक्ता विजय कुमार सिंह का आज सुबह निजी अस्पताल न्यू केयर कुम्हारपाड़ा में निधन हो गया।
