रांची। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची के मोरहाबादी में बापू वाटिका स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए काफी मायने रखता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार एवं आदर्श से हमें मार्गदर्शन मिलता रहेगा। उनके विचारों से देशवासियों को प्रेरणा मिलती रहेगी। उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे बीच ऐसे अनेकों महापुरुष हुए हैं, जिनके पदचिन्हों पर चलकर आगे बढ़ सकते हैं। बापू को शत-शत नमन।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version