जामताड़ा। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को जामताड़ा का गांधी मैदान देशभक्ति के रंग में रंगा रहा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गांधी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान वंदे मातरम, जय हिंद और जय जोहार के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। ध्वजारोहण से पहले मंत्री ने वीर कुंवर सिंह चौक, सुभाष चौक, महात्मा गांधी चौक, डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक, भगवान बिरसा मुंडा चौक और सिदो -कान्हू चौक पहुंचकर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत और झारखंड बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने कहा कि आइए, हम सब मिलकर एक नया झारखंड, नया जामताड़ा बनाएं और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में लगातार सुधार किया जा रहा है। अस्पतालों में सुविधाओं का विस्तार, बेहतर चिकित्सा व्यवस्था और आम लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सरकार की प्राथमिकता है। स्वास्थ्य के साथ शिक्षा, आधारभूत संरचना और जनकल्याण के क्षेत्र में भी सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने विकास की गति को और तेज करने का संकल्प दोहराया।गांधी मैदान में 15 प्लाटून के परेड को दी सलामी : मंत्री इरफान अंसारी ने गांधी मैदान में एसपी शंभू कुमार सिंह के साथ 15 प्लाटून के परेड को सलामी दी। इस दौरान बारिश की बाउचरों के बीच लोग गांधी मैदान में जमे रहे। वहीं मंत्री ने परेड की सलामी के दौरान छाता लेने से इनकार कर दिया और भीगते हुए परेड में शामिल हुए।एसआईआर में बेहतर करने वाले बीएलओ को किया सम्मानित : मंत्री इरफान अंसारी ने गांधी मैदान में आयोजित समारोह में एस आई आर में बेहतर कार्य करने वाले कई बीएलओ को सम्मानित किया। इस दौरान उपायुक्त आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह, डीडीसी असीम किस्पोट्टा, आईटीडीए निदेशक जुगनू मिंज सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version