जामताड़ा। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को जामताड़ा के मिहिजाम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं और बहनों ने रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान बहनों ने मंत्री की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र एवं सुख-समृद्धि की कामना की। मंत्री ने सभी बहनों को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मां और बहनों का सम्मान उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाओं को सम्मान, अधिकार और सुरक्षा दिलाने के लिए वे लगातार प्रयास करते रहे हैं और आगे भी इसी दिशा में काम करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि मिहिजाम में बहनों की ओर से उनकी कलाई पर बांधी गई राखी उनके लिए महज एक धागा नहीं, बल्कि विश्वास, स्नेह और जिम्मेदारी का प्रतीक है। बड़ी संख्या में बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाना उनके लिए भावुक और यादगार क्षण रहा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बहनों की कलाई से बंधी राखी उन्हें उनके प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराती है। उन्होंने कहा कि बहनों का सम्मान उनके लिए स्वयं का सम्मान है और उनकी खुशी उनके लिए बेहद खास है।

डॉ. अंसारी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकार के लिए उनकी प्रतिबद्धता आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने रक्षाबंधन के अवसर पर सभी बहनों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। जामताड़ा के मिहिजाम में रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की कलाई पर राखी बांधतीं महिलाएं। –

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version