चतरा,। सदर थाना क्षेत्र के गोढाई पंचायत का मुखिया विजय सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार । एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर गठित एक टीम ने छापामारी कर आरोपित मुखिया को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे रविवार को जेल भेज दिया गया है।

मुखिया पर आवास देने के नाम पर दलित महिला से दुष्कर्म करने का आरोप है। इसी घटना के विरोध में भुइयां समाज ने चतरा शहर में आक्रोश रैली और समाहरणालय का घेराव किया था। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए यह कार्रवाई की है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version