
गुमला। गुमला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 350 ग्राम ब्राउन शुगर व हथियार के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। गरफ्तार तस्करों में गढ़वा जिला के सोनपुरवा निवासी पिंटु कुमार, गुमला के दुंदुरिया बैंक कॉलोनी निवासी विकास कुमार सिंह व गुमला मेन रोड निवासी रिषव साहु शामिल है। पुलिस ने तस्करों के पास से 350 ग्राम ब्राउन शुगर, एक देशी पिस्टल, चार जिंदा गोली, क्रेटा व वरना कार एवं पांच मोबाइल बरामद किया ।
रविवार को गुमला थाना में मामले को लेकर प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि एसपी को गुप्ता सूचना मिली थी कि गढ़वा जिला से कुछ लोग वाहन से ब्राउन शुगर बेचने के लिए आ रहे हैं। एसडीपीओ के नेतृत्व में गुमला व घाघरा थाना पुलिस की एक टीम बनायी गयी। गठित टीम ने गुमला-घाघरा मुख पथ पर बांकी नदी खरका पुल पर दो वाहन क्रेटा कार व वारन कार को देखा। दोनों वाहनों में तीन व्यक्ति सवार थे। क्रेटा कार से 250 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गढ़वा निवासी पिंटु कुमार को व एक पिस्टल के साथ विकास कुमार सिंह को पकड़ा गया। जबकि दूसरी गाड़ी वरना कार से रिषव साहु को सौ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया। पिंटु कुमार पिछले एक वर्ष से विकास व रिषव के साथ मिलकर गुमला में ब्राउन शुगर शहर के कई ललित वर्मा, शशि कुमार, मनीष, लखन व रोहित को देता था। शहर में पुड़िया बनाकर बेचा जाता था।
छापामारी दल में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह, पुअनि पुनित मिंज घाघरा थाना, पुअनि हिमांशु शेखर सिंह, सअनि सुनिल कुमार, सअनि इमानुएल कोंगाड़ी, आरक्षी इकबाल हुसैन व मो. अमीन अंसारी शामिल थे।
