
नयी दिल्ली: वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में मजबूती रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। सोना 350 रुपये की मजबूती के साथ 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
पिछले कारोबारी सत्र में यह 72,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 600 रुपये के उछाल के साथ 84,700 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 84,100 रुपये प्रति किलो था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस), सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशों में मजबूत रुख से संकेत के बीच दिल्ली में हाजिर सोना 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा जो पिछले बंद भाव से 350 रुपये अधिक है।’’
