
रांची। राजकीय मध्य विद्यालय में शनिवर् को सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता व स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया। लायंस क्लब ऑफ़ रांची, एकलव्य ग्रेटर और सिनर्जी ग्लोबल हॉस्पिटल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 60 से ज़्यादा छात्राओं की स्वास्थ्य जाँच की गई। मौक़े पर महिला डॉक्टर ने बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूक किया।
इस दौरान छात्राओं के बीच सैनिटरी पैड भी बांटे गए। इस अवसर पर प्रोजेक्ट चेयरपर्सन नीलिमा जायसवाल व बाला सिंह ने छात्राओं के साथ संवाद कायम कर उन्हें जरूरी दिशा – निर्देश दिये। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के सचिव अमित कुमार साहू , सुधा चौधरी, पुष्पलता वर्मा, अनीता साहू, सुनील कुमार वर्मा, रणधीर चौधरी, सुमित अग्रवाल, बिनोद बर्नवाल, कुमार मिथिलेश समेत कई सदस्यों ने मुख्य भूमिका निभाई।
