Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

    August 16, 2026

    भाजपा नेताओं ने पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, मरांडी बोले- उनके विचार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे

    August 16, 2026

    एक करोड़ युवाओं को फ्री AI ट्रेनिंग, मुफ्त कोचिंग, PM मोदी का Gen Z को खास तोहफा

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
    • भाजपा नेताओं ने पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, मरांडी बोले- उनके विचार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे
    • एक करोड़ युवाओं को फ्री AI ट्रेनिंग, मुफ्त कोचिंग, PM मोदी का Gen Z को खास तोहफा
    • जेपीएससी और जेएसएससी घोटाला : 24 जिलों में आज फूकेंगे हेमंत सोरेन-राहुल गांधी का पुतला, छात्रों ने किया ऐलान
    • लातेहार में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू कंटेनर ने बाइक-ऑटो को रौंदा, 6 की मौत और कई घायल
    • JPSC-JSSC Protest : छात्रों का बड़ा ऐलान, अब भगत सिंह का रास्ता अपनाएंगे, 20 अगस्त को CM आवास का घेराव करेंगे
    • भारत को ‘विश्वगुरु’ का दर्जा दिलाने के लिए मिलकर करें काम : मोहन भागवत
    • ओलंपिक के लिए देशभर में टैलेंट हंट, गांव-गांव जाकर खेल प्रतिभाओं को तलाशेगी सरकार, पीएम मोदी का बड़ा एलान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » एक करोड़ युवाओं को फ्री AI ट्रेनिंग, मुफ्त कोचिंग, PM मोदी का Gen Z को खास तोहफा
    India

    एक करोड़ युवाओं को फ्री AI ट्रेनिंग, मुफ्त कोचिंग, PM मोदी का Gen Z को खास तोहफा

    News MaatiBy News MaatiAugust 15, 2026No Comments15 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    PM meets with the participants of 80th Independence Day celebrations at Red Fort, in Delhi on August 15, 2026.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नई दिल्ली। लाल किले की प्राचीर से देश के युवाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बड़े एलान किए। उन्होंने युवाओं को विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि सरकार ने शिक्षा, एआई, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और खेलों में अवसर बढ़ाने पर जोर दिया है। आने वाले एक वर्ष में एक करोड़ लोगों को एआई स्किल देने, मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग का नेटवर्क खड़ा करने और 5 से 15 वर्ष के बच्चों में खेल प्रतिभा खोजने के लिए गांव-गांव व स्कूल-स्कूल टैलेंट हंट चलाने का लक्ष्य रखा गया है। युवाओं को संसाधनों की कमी न होने देने और उन्हें हर क्षेत्र में नेतृत्व के लिए तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया है।

    पीएम मोदी ने कहा कि देश में कोचिंग क्लासेज की बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच हर परिवार को लगता है कि अगर बच्चे को कोचिंग नहीं भेजा गया तो उसका भला नहीं हो सकता। इसी सोच को बदलने के लिए हमने छात्रों के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग शुरू करने का निर्णय लिया है। हम युवाओं को मुफ्त कोचिंग देने का एक व्यापक नेटवर्क खड़ा करने जा रहे हैं।

    लाल किले से मैं देश के नौजवानों के लिए घोषणा करना चाहता हूं कि आने वाले एक वर्ष में एक करोड़ लोगों को एआई स्किल देने के लिए हम काम करेंगे। हमारा लक्ष्य है कि भारत का युवा एआई की दुनिया में केवल भागीदार न रहे, बल्कि नेतृत्व करने का सामर्थ्य रखे।

    नई शिक्षा नीति से युवाओं के लिए खुले अवसर: हमने नई शिक्षा नीति लागू की है। 2004 से 2014 तक देश में 50 से कम यूनिवर्सिटी थीं, जबकि पिछले 10 वर्षों में 650 यूनिवर्सिटी जुड़ चुकी हैं। 2014 से पहले मेडिकल की 400 सीटें थीं, आज यह संख्या 850 से ज्यादा हो गई है। अब विदेशी यूनिवर्सिटी भी भारत आ रही हैं, जिससे युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर तैयार हो रहे हैं।

    विकसित भारत का सबसे बड़ा लाभार्थी युवा : मैं देशवासियों को भरोसा देता हूं कि इसी रास्ते पर मेहनत में कोई कमी न करते हुए हम विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करके रहेंगे। हमें मिलकर आगे बढ़ना है और सुधारों को लगातार आगे बढ़ाते रहना है। हम यह काम पूरे कन्विक्शन के साथ कर रहे हैं। इस विकास यात्रा का सबसे बड़ा लाभार्थी कौन है और इसका साधक कौन है? इसका साधक देश का युवा है। देश के विकास में युवाओं की भूमिका सबसे बड़ी है और विकसित भारत का सबसे बड़ा लाभार्थी भी देश का युवा ही होगा। इसलिए हमें युवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता बनाते हुए आगे बढ़ना है।

    स्टार्टअप, स्किल और सस्ते डेटा ने युवाओं को दी नई ताकत : स्टार्टअप इंडिया के चलते देश में लगातार नए स्टार्टअप खड़े हो रहे हैं। मैं युवाओं से कहना चाहता हूं कि आप सपने लेकर आगे आइए, हम संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे। सस्ते डेटा ने युवाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया है और उन्हें नई ताकत दी है। इसी दिशा में स्किल इंडिया को आगे बढ़ाया गया है और खेलो इंडिया का भी विस्तार किया गया है। इन पहलों ने युवाओं के लिए सीखने, कौशल विकसित करने और अपनी प्रतिभा को आगे ले जाने के नए रास्ते खोले हैं।

    खेलों में दुनिया के मंच पर बढ़ रहा भारत: आज भारत खेल की दुनिया में अपनी जगह बना रहा है। भारत का राष्ट्रगान आज दुनिया के कई पोडियम पर सुनाई देता है। टॉप्स योजना ने भारतीय खिलाड़ियों को काफी बढ़ावा दिया है। खेलो इंडिया गेम्स, खेलों के लिए कोचिंग, स्पोर्ट्स मेडिसिन और अन्य सुविधाओं के विस्तार से युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में भी नए अवसर बने हैं। भारत 2036 में ओलिंपिक की मेजबानी के लिए मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहा है। वहीं, 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भी भारत करने वाला है।

    2036 ओलंपिक के लिए देशभर में टैलेंट हंट: ओलिंपिक में करीब 40 खेल होते हैं और 350 स्पर्धाएं होती हैं। भारत इनमें से करीब दो-तिहाई खेलों में मौजूद नहीं होता और हम उन स्पर्धाओं के लिए क्वालिफाई नहीं करते। लेकिन मैं आपको चैलेंज देता हूं कि जिन स्पर्धाओं में भारत क्वालिफाई नहीं करता, हम उन खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे। हमारा प्रयास होगा कि भारतीय युवा अधिक से अधिक खेलों में दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।

    बच्चों में खोजी जाएगी खेल प्रतिभा : 5 से 15 वर्ष की उम्र के बच्चों में प्रतिभा खोजने के लिए गांव-गांव और स्कूल-स्कूल टैलेंट हंट चलाया जाएगा। इसके बाद प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने और प्रशिक्षित करने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसका मकसद देश के हर कोने में छिपी युवा प्रतिभा को सामने लाना है, ताकि संसाधनों या अवसरों की कमी किसी बच्चे के सपने के रास्ते में बाधा न बने।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    भारत को ‘विश्वगुरु’ का दर्जा दिलाने के लिए मिलकर करें काम : मोहन भागवत

    August 15, 2026

    मैं गा नहीं सकता… लेकिन गलत लोगों पर बुलडोजर तो चलवा ही सकता हूं, योगी ने कलाकारों से की संवाद

    August 15, 2026

    नक्सलवाद से देश मुक्त, लेकिन हमें दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा, लाल किले से पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह

    August 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,426

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,104

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025983

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026829
    Don't Miss
    Jharkhand

    हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

    By News MaatiAugust 16, 202614

    रांची । झारखंड के रांची में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर हो रहे…

    भाजपा नेताओं ने पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, मरांडी बोले- उनके विचार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे

    August 16, 2026

    एक करोड़ युवाओं को फ्री AI ट्रेनिंग, मुफ्त कोचिंग, PM मोदी का Gen Z को खास तोहफा

    August 15, 2026

    जेपीएससी और जेएसएससी घोटाला : 24 जिलों में आज फूकेंगे हेमंत सोरेन-राहुल गांधी का पुतला, छात्रों ने किया ऐलान

    August 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

    August 16, 2026

    भाजपा नेताओं ने पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, मरांडी बोले- उनके विचार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे

    August 16, 2026

    एक करोड़ युवाओं को फ्री AI ट्रेनिंग, मुफ्त कोचिंग, PM मोदी का Gen Z को खास तोहफा

    August 15, 2026

    जेपीएससी और जेएसएससी घोटाला : 24 जिलों में आज फूकेंगे हेमंत सोरेन-राहुल गांधी का पुतला, छात्रों ने किया ऐलान

    August 15, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.