रांची,। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड पर्यटन विभाग ने राज्य की महिलाओं के सम्मान में एक विशेष पहल की है। इस पहल के तहत 8 मार्च को राज्य के सभी पर्यटन स्थलों, पार्कों, झरनों और विशेष रूप से पतरातू लेक पार्क में महिलाओं के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के विजन के तहत की गई इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकालकर राज्य के मनोरम पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने और प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेने के लिए प्रेरित करना है।पर्यटन विभाग ने कहा कि वह महिलाओं को एक सुखद और यादगार अनुभव प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version